जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240414-WA0099

देहरादून लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जनपद में जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका के निर्देशन समुचित व्यवस्थाएं एवं तैयारी गतिमान है। जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय-2 पर स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है ,जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज पंहुचकर मतदान पाटिर्यों की रवानगी हेतु की जा रही समुचित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा से निर्वाचन सामग्री से बचाव के दृष्टिगत तैयारी की जाए। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधासभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम,कक्ष का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखी। साथ ही राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिजर्व ईवीएम कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed