सीएम धामी ने 275 करोड़ की योजना का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1710073148197

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 8 हजार 275 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया वर्चुअल तरीके से कई जिलों की योजनाओं का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिलान्यास और लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के साथ कई विधायक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों को टूल किट भी वितरित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में लगातार विकास योजनाओं का संचालन हो रहा है उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास पहले नहीं हुआ था।
आज धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है । उनका कहना है कि उत्तराखंड राज्य नकल विरोधी कानून बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल विरोधी कानून आज दूसरे प्रदेशों के लिए भी एक नजीर बन गया है। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को बहुत मजबूत बनाया गया है। 17 विभागों की 122 योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई उद्यमियों को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के आवंटन पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के व्यक्तिगत लाभार्थियों के आवंटन पत्र भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ बनाना है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। आज का यह कार्यक्रम हमारी विकास नीति का एक उत्तम उदाहरण है, जिसमें 8000 करोड़ रूपए से भी अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। कई क्षेत्रों से जुड़े ये सभी विकास कार्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश का चहूंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। अभी कल ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के लगभग 226 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। पिछले दो महीनों में टनकपुर में 2215 करोड,़ हरिद्वार में 5868 करोड़, चंपावत में 161 करोड़, अल्मोड़ा में 117 करोड़, पौड़ी गढ़वाल में 828 करोड़ और रुद्रप्रयाग में 456 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इस प्रकार पिछले दो महीने में ही 18,000 करोड़ रूपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। कार्य यह दर्शाते हैं कि हम उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कितनी तेजी के साथ विकास नीति पर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, आवास और ग्राम्य विकास से जुड़े करोड़ों के विकास कार्यों से प्रदेश का वर्तमान बेहतर होगा। जबकि बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्पोर्ट्स स्डेडियम, ऊर्जा, डेयरी और पर्यटन से जुड़े करोड़ों के विकास कार्य आने वाले भविष्य में उत्तराखंड को सक्षम, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed