सीएम धामी ने रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सहित समस्त आयामों के सुदृढीकरण के लिए प्रचार प्रसार और रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिला, किशोरियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव कटिबद्ध है और महिला सशक्तिकरण, बाल विकास विभाग की यह पहल सराहनीय है। गौरतलब है कि ये मोबाइल वैन राज्य के जनपदों में गांव गांव जाकर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और किशोरियों से सम्बन्धित संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर, उन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करने के साथ ही किसी भी पीडित महिला और किशोरी को सुरक्षा प्रदान करते हुये चिकित्सा, कानूनी और आश्रय सुविधा प्रदान करेंगी।
