मसूरी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की स्मृति द्वार का शिलान्यास शहरी विकास मंत्री ने किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1708951183427

प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की स्मृति में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा धर्मपुर विधानसभा आशारोड़ी पर बनाए जा रहे स्मृति द्वार का शिलान्यास माननीय शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधायक धर्मपुर विनोद चमोली की अध्यक्षता में किया गया
इसकी घोषणा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्य सेवन सदन में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की गई थी इस अवसर पर नित्यानंद स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं राज्य के लिए उनके योगदान को याद किया गया नित्यानंद स्वामी को लोग आज भी उनको उनकी सदगी, व्यवहार कुशलता और सुउपलब्धता के लिए याद करते हैं प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि की स्मृति द्वार का निर्माण स्वामी की प्रतिष्ठा के अनुरूप अपनी भव्यता को प्राप्त करें इस अवसर पर नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति के अध्यक्ष आर के बख्शी स्वामी की बेटी ज्योत्सना शर्मा और सभी के द्वार स्मृति द्वार निर्माण के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और माननीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed