लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका बीजेपी का बड़ा कुनबा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240226-175213

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी है। ऐसे में विपक्ष के तमाम नेता बीजेपी की ओर रुख कर रहे हैं। देहरादून के पुराने कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा 40 सालों से ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा समेत कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अशोक वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन भी थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की वजह से बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed