मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स के सम्बन्ध में की बैठक । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1638539605218

आज मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स के सम्बन्ध में बैठक की ।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक बहुत ही घातक है, इसके प्रयोग को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए।

व्यापारियों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी की कमी होने के कारण इसको रोकने के प्रयास कम सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौन-सा प्लास्टिक बैन है, कौन सा नहीं, बैन और अधिक नुकसानदेह प्लास्टिक की जानकारी एवं इससे होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी वीडियो के माध्यम से वेबसाइट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराई जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्लास्टिक के क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं, इस पर एक अध्ययन कराया जाए, ताकि इसके विकल्पों के लिए सब्सिडी देकर बढ़ावा दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed