जानिये धामी सरकार के कैबिनेट फैसले इन बिंदुओं पर लगी मुहर। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई। इस बैठक में 14 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी। बैठक में आगामी बजट सत्र को देहरादून में आयोजित करने पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी। इसके अलावा नई आबकारी नीति को भी कैबिनेट में मंजूरी मिली है।
कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। मंत्रिमंडल की बैठक में फैसलों को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी।
प्राइवेट सुरक्षा प्रदान करने वाली कंपनियों को करना होगा रजिस्ट्रेशन
यूसीसी की विशेषज्ञ समिति को ड्राफ्ट की प्रिटिंग के लिए समय की छूट दी गई
राज्य सरकार के दृष्ट पत्र के मुख्य बिंदु पर हुआ निर्णय
भाषा संस्थान और एकैडमी के लिए 41 पद सृजित किए जायेंगे, आउट सोर्स के माध्यम से भरे जायेंगे
अल्मोड़ा के योगदा आश्रम सोसाइटी को वन भूमि 30 सालों के लिए मंजूरी दी गई, राज्य से मंजूरी के बाद भारत सरकार को इस पर फैसला लेना है
उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना 2024 को मिली मंजूरी, राज्य सरकार तय करेगी किस शहर से हवाई सेवा शुरू करनी है, कैबिनेट ने इस योजना को अपनी मंजूरी दी,
डीजीसीए से भी वार्ता होगी, छोटे शहर को इससे लाभ मिलेगा, पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे की बढ़ेगी दूरी, 7 किमी लंबे रनवे की मिली मंजूरी, इस पर जो खर्च होगा उसे केंद्र सरकार वहन करेगी, 103 एकड़ भूमि पर रनवे का विस्तार होगा
केंद्र ने जमीन राज्य से मांगी थी उस पर कैबिनेट ने मंजूरी दी
देहरादून में होगा बजट सत्र, विधायकों की मांग पर कैबिनेट ने लिया फैसला, गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र होगा, उसके लिए सीएम को अधिकृत किया गया, सीएम तिथि तय करेंगे
नई आबकारी नीति को मंजूरी मिली, कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी, नए सत्र में 4400 करोड़ होगा राजस्व का लक्ष्य
मेधावी छात्रों को दी जाएगी स्कॉलरशिप, राज्य सरकार की दृष्टि पत्र में की गई घोषणा के मुताबिक मेधावी छात्रों को मिलेंगे 50,000 स्कॉलरशिप, देश की टॉप संस्थाओं में एडमिशन होने पर मिलेगा लाभ, पहले 100 बच्चो को मिलेगा लाभ
नीति नियोजन संस्थान के संगठनात्मक ढांचे में आंशिक संशोधन
आयुष , आयुष शिक्षा विभाग में उच्चीकृत राजकीय चिकित्सालय में पद सृजित किए गए, एक्स-रे टेक्नीशियन के 161 पद का सृजन, आयुष विभाग एवं आयुष शिक्षा विभाग में 82 नए पदों का सृजन
