विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की समय और तिथि हुई तय। Uttarakhand 24×7 Live news
विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट
12 मई को सुबह के 6 बजे खोले जायेंगे।आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी के नरेंद्र नगर में
स्थित राजदरबार में आयोजित धार्मिक समारोह में पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद विधि-विधान से यात्रा साल 2024 की यात्रा के लिए कपाट खुलने की तिथि की घोषणा कर दी गयी
है…जबकि तेल-कलश यात्रा की भी तिथि 25 अप्रैल को तय हुई। इस दौरान राजमहल में कई तीर्थ पुरोहितो के साथ ही बड़ी संखा में श्रद्धालु मौजूद रहे।
टिहरी राजदरबार में आज सुबह से ही कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया…
महाराजा मनुजयेंद्र शाह,सांसद रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर *बीकेटीसी* अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपथिति में पंचांग गणना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने तिथि तय कर महाराजा के सम्मुख रखी तत्पश्चात महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की इस दौरान राजमहल परिसर जय बदरी विशाल के उद्घोष से गूंज उठा। गौरतलब है कि
इससे पहले डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी और सदस्यों ने तेल कलश राजदरबार के सुपुर्द किया। इसी कलश में राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर 25 अप्रैल को तेलकलश यात्रा राजमहल से शुरू होकर कपाट खुलने की तिथि पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा की तैयारियों को भी शुरू कर दिया गया है। मंदिर समिति आगामी बजट में यात्री सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट का भी प्रावधान करेगी।
