राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 आयोजित। Uttarakhand 24×7 Live news
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत निर्वाचन आयोग ने सचिवालय में मीडिया के साथ कार्यशाला की, जिसमे निर्वाचन आयोग के सीईओ वी. षणमुगम ने बताया की आज जो कार्यशाला की गई है उसका मुख्य उद्देश्य मीडिया को पेड न्यूज सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किस तरह की न्यूज या विज्ञापन प्रतिबंध है उसके बारे में जानकारी दी गई। पेड न्यूज के बारे में भी जानकारी दी गई है कि यदि वो कोई विज्ञापन छपते हैं तो उसकी परमिशन लेने के बाद ही प्रकाशित की जाएगी।
