पीएम ने वर्चुअल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को परीक्षा में तनाव न लेने के बारे में दिए टिप्स। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों से परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के टिप्स दिए। उनके इस कार्यक्रम को सुनने के लिए राजधानी देहरादून के कोलागढ़ में जीजीआईसी के परिसर में छात्रों ने सुना। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से छात्र-छात्राओं को परीक्षा में तनाव न लेने के बारे में टिप्स बताएं तो वहीं छात्र भी इस बात को लेकर काफी खुश नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि नियमित रूप से अपने प्रश्नों की तैयारी करते रहें और तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने इसके लिए अभिभावकों का भी आह्वान किया कि उनके सहयोग की भी काफी जरूरत है। इसी तरह से शिक्षकों से भी प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छा माहौल बनाने की जरूरत है ताकि किसी तरह से छात्र-छात्राएं कोई तनाव न लें।उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री के परीक्षा के चर्चा कार्यक्रम को सुना इससे छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।
