अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240129-WA0105

धर्मनगरी हरिद्वार से आज अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाई , प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार लोग भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं इसी कड़ी में आज हरिद्वार से एक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई जो की तमाम राम भक्तों को लेकर अयोध्या जा रही है इस ट्रेन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं सहित तमाम नेता भी उपस्थित रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा की सभी राम भक्तों को राम मंदिर बनने की शुभकामनाएं, यह शुभ दिन आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के अथक प्रयासों से आया है और माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है उन्होंने कहा कि मैं सभी राम भक्तों को प्रणाम करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं भी देता हूं कि उन्हें भगवान राम के दर्शन प्राप्त होने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed