मुख्यमंत्री आवास में सुंदरकांड का भब्य आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240120-WA0000

राजधानी देहरादून के मुख्यमंत्री आवास में सुंदरकांड भब्य आयोजन किया गया। साथ ही सुंदरकांड के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा की राम आएंगे गीत पर मुख्यमंत्री सहित पूरे लोग घूमते नजर आए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल सहित भाजपा के कई नेता और सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे ।इस सुंदर पाठ के समय सैकड़ो की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस आयोजन को लेकर के बीजेपी के नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री की सराहना की और कहा कि आज पूरा देश राम मय हो गया है। पूरे देश के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में भी इस समय रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह पर भजन कीर्तन और सुंदर पाठ का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed