सीएम ने अयोध्या के लिए शुरू की गई राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240115-WA0100

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने निरंजनी अखाड़े द्वारा अयोध्या के लिए शुरू की गई राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर की पैड़ी से शुरू हुई यात्रा कई पड़ाव पार करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों के साथ गंगा पूजन किया। अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद ये समय आया है हम भाग्यशाली है कि हम इस महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed