गुलदार के हमले से घायल बच्चे का हाल-चाल पूछने पहुंचे मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में कैनाल रोड पर देर शाम गुलदार के हमले में घायल हुए निखिल थापा के स्वास्थ्य को जानने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल पहुंचे । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निखिल थापा के बात करते हुए उसकी हौसला अफजाई की… साथ डॉक्टर से भी बात चित कर उसके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निकल थापा को उसके इलाज के लिए प्राथमिक जरूरत है वह सरकार व विभाग की तरफ से दी जाएगी… जिसमें 20 हजार रु तत्काल दिए जा चुके और 80 हजार और मिलेंगे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में विभाग को निर्देशित किया गया है कि ऐसे गुलदार को पकड़ने के लिए और पिंजरे लगाए जाए ।
