अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार में उत्सव का माहौल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20240113-174246_WhatsApp

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देशभर में एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धर्मनगरी हरिद्वार के मठ-मंदिरों के साथ ही गंगा घाटों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 जनवरी को हर की पौड़ी पर दीपदान होगा और साथ ही मकर संक्रांति पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों के साथ बैठक की और हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों की साफ सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसके लिए तमाम विभागो के साथ ही मठ-मंदिर और अखाड़ों के प्रतिनिधि भी रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed