एक बार फिर डोली धरती कहा महसूस किए गए भूकंप के झटके जानिए। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आए दिन भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं हालांकि 11 जनवरी को दोपहर 2:50 बजे अफगानिस्तान के हिंदू कुश रीजन में भूकंप आया है जिसकी तीव्रता 6.1 मेग्नीट्यूड मापी गई है। अफगानिस्तान में आए इस भूकंप के झटके देहरादून सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए है। हालांकि, उत्तराखंड राज्य में फिलहाल इस भूकंप से किसी भी जन हानि की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान में हिंदु कुश रीजन में आए इस भूकंप का असर दिल्ली, एनसीआर, कश्मीर में भी महसूस किया गया है। 6.1 मेग्नीट्यूड के आए इस भूकंप का डेप्थ 220 किलोमीटर बताया जा रहा है।
