पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों की भूख हड़ताल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20240110-185943_Video Player

देहरादून पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी ने बताया कि रेलवे कर्मचारी पिछले कुछ दिन से लगातार भूख हड़ताल कर रहे हैं इसमें मेंस यूनियन सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हैं शिव सिंह नेगी ने कहा कि हमारी मांगों में शामिल है कि निजीकरण को बंद किया जाए साथ ही नए पदों की रिक्तियां को निकाला जाए इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली उनका लक्ष्य है कई राज्यों में यह योजना बहाल कर दी गई है उत्तराखंड में भी इस योजना की बहाली होनी चाहिए उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 40 साल की सेवा के बाद वृद्ध कर्मचारी कहां जाएगा यदि पेंशन रहेगी तो वह कम से कम अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन तो व्यतीत कर सकेगा लेकिन यह सरकार अब किसी कर्मचारी को इस लायक ही नहीं छोड़ रही है अब तो हर नए कर्मचारी को यह डर सताता रहता है कि अवकाश प्राप्ति के बाद वह किस प्रकार जीवित रह सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed