देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू जानिए समय। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240110-WA0038

उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन दून से अयोध्या तक की 16 सवारियों ने यात्रा की। दून से अयोध्या का किराया 1054 रुपये रखा गया है…अभी बस की मैनुअली बुकिंग हो रही है। जल्द ही इस बस को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। यात्री घर बैठे फिर बस का टिकट बुक करवा सकेंगे। आपको बता दे कि आईएसबीटी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद इस बस को रवाना किया गया। वही दून से अयोध्या के लिए ये पहली सीधी बस सेवा है। यह सुबह 11 बजे दून से चलेगी और अगले दिन सुबह 530 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जबकि अयोध्या से यह तीन बजे दून के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे यहां पहुंचेगी। दून से अयोध्या का सफर कुल 1600 किलोमीटर का है अयोध्या के लिए परिवहन विभाग और बसों को भी शुरू का का पालन तैयार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed