सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया 58 डोर 2 डोर वाहनों को रवाना। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय से स्वच्छ भारत मिशन के तहत 58 डोर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…. इस दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल सहित कई विधायक और पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे । वहीं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देहरादून नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है और जिस तरह से 58 डोर 2 डोर वाहन रवाना किए गए हैं, इससे स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
