मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक की ! UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1636725025329

आज मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने जनपद से सम्बन्धित शासन स्तर पर लम्बित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग स्थलों के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति है, परंतु पार्किंग बनाते समय नैनीताल की खूबसूरती खराब न हो इसका ध्यान रखा जाए।

ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए रोप-वे व्यवस्था पर भी विचार किया जाए। मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को ऐप एवं रेडियो आदि के माध्यमों से पर्यटकों को ट्रैफिक आदि की जानकारी दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन शहरों में फुटपाथ की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सभी जिलाधिकारियों द्वारा की गई अभिनव पहलों एवं अच्छे कार्यों को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लम्बित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed