कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के दावों पर खड़े सवाल। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 8 और 9 दिसंबर को इन्वेस्टर समिट आयोजित किया जा रहा है। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहेंगे और गृह मंत्री अमित शाह भी इस समिट में आने वाले हैं। प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर स्तर से तैयारी में जुटी है। वही उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जोर शोर से जितना प्रचार और प्रसार कर रही है उसका कोई खास असर नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि 2018 में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के दौरान इन्वेस्टर समिट किया गया था और उसको भी काफी प्रचारित किया गया, लेकिन धरातल पर कुछ भी निकाल कर सामने नहीं आया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की तमाम कमियों को इंगित किया है और उस पर सवाल उठाए हैं।
