चार राज्यों में आए चुनावी परिणाम के बाद बीजेपी में खुशी की लहर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
2023-12-03 17-54-53

देश के चार राज्यों के आए चुनावी परिणाम के बाद भाजपा में ख़ुशी कि लहर है…भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी को मिली जीत के बाद पार्टी नेताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया,जश्न मनाते हुए पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई गई…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की है। दोनो नेताओं ने कहा कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार से केंद्र में सरकार बनाएगी। जश्न के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है….सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हों रही है…यही वजह है कि भाजपा को जनता का स्नेह लगातार मिल रहा है आपको बता दे कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है..इस जीत को लेकर बीजेपी में जीत का जश्न मनाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की जनता केवल मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने सत्ता में वापसी की है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम भारी बहुमत से जीते हैं तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। सीएम धामी ने कहा कि यह इस बात की ओर इंगित करता है कि देश की जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को समझ गई है। केंद्र में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।
चार राज्यों के विधानसभा परिणाम से उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ईश्वर प्रदत्त सभी शक्तियां मोदीजी के साथ हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा केंद्र और राज्य में देश की जनता विकास चाहती है। महेंद्र भट्ट ने कहा इस चुनाव परिणाम के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी 8 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की जाएगी।
बीजेपी में जश्ने का माहौल है और उत्तराखंड बीजेपी के नेता आगामी लोकसभा में प्रचंड जीत का दावा कर रहे हैं, अब देखना दिलचस्प होगा की आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का सेहरा आखिर किसके सिर पर सजेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed