विश्व एड्स दिवस के अवसर पर चलाया गया जन जागरुक अभियान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20231201-152230

एचआईवी संक्रमण से होने वाली जानलेवा बीमारी एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल एक दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्तराखंड एड्स नियंत्रण समिति के जरिए पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसको लेकर राजधानी देहरादून में भी एक बड़े जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश में इस समय 6229 व्यक्ति एचआईवी से ग्रसित हैं और उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
आपको बता दे कि उत्तराखंड में एचआईवी एड्स की जानकारी एवं बचाव के लिए 483 आईसीटीसी केन्द्र स्थापित किए गये हैं। जिसमें स्टेंड एलेन आईसीटीसी 49, मोबाइल आईसीटीसी 01, फैसिलिटी आईसीटीसी 433 हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से एचआईवी संबंधी निःशुल्क जांच की सुविधा लोगों को दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed