उत्तराखंड को मिले नए कार्यवाहक डीजीपी। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार ने अभिनव कुमार को डीजीपी का चार्ज सौंपा। चार्ज संभालने के बाद कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही है। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने मीडिया को भी कहा है कि मीडिया अगर पुलिस की आलोचना करता है और कमियों को इंगित करता है तो ये हमारे लिए अच्छी बात होगी।
