सीएम धामी ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1638351388079

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता श्री एस.एस.बिष्ट एवं माता श्रीमती रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली। उन्होंने कहा कि सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। उत्तराखण्ड में पांचवें धाम के रूप में भव्य सैन्यधाम बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की लिए अपनी शहादत देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में रहेंगे। शहीद चित्रेश बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है, राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed