कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में बनाई जा रही टनलो के लिए कही ये बड़ी बात। Uttarakhand 24×7 Live news
कांग्रेस वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर प्रेस वार्ता की । प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की उन्होंने प्रशंसा की । उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हो रहे सम्मेलन से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोश मिल रहा है । वही 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर अग्निवीर, वन रैंक वन पेंशन, अंकिता मर्डर केस , महंगाई और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरकर लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल की जाएगी। वही ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में बनाई जा रही टनलो के सर्वे की उन्होंने मांग की है ।
