नए टूरिस्ट स्पॉट 2 लाख लोगो को मिलेगा रोजगार वन मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news

0
0a51b88b211dc3de84ea8e4c28afa04c_original

उत्तराखंड में वन विभाग उत्तराखंड पर्यटन की रीढ़ है क्योंकि उत्तराखंड का दो तिहाई हिस्सा वन क्षेत्र है। उत्तराखंड के वनों के कारण देश और दुनिया के सैलानी उत्तराखंड का रुख करते है। इसी के मद्देनजर उत्तराखंड वन महकमा अब सेलानियो को लुभाने और स्थानीय लोगो को रोजगार देने के लिए नए टूरिज्म जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है । वन पंचायतों के माध्यम से इन टूरिस्ट जोन को विकसित किया जायेगा। ताकि स्थानीय लोगो को रोजगार मिल सके। नए टूरिस्ट जोन विकसित होने से उत्तराखंड में आने वालें पर्यटक जो की हाथी टाइगर जैसे जानवरों को देखने के शौकीन है वह उत्तराखंड का रुख करेंगे जिसके कारण उत्तराखंड का टूरिज्म आर्थिक तौर पर मजबूत होगा। साथ ही स्थानीय लोग को इस रूप में रोजगार मिलेगा जैसे टूरिस्ट के लिए रहने खाने की व्यवस्था के अलावा उनकी जरूरत के साजो सामान की पूर्ति भी स्थानीय लोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed