भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी धर्मपत्नी संग पहुंचे अपने पैतृक गांव। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20231115-WA0004

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ लमगड़ा विकासखंड के अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचें।
बताया जा रहा है कि धोनी लगभग 20 साल बाद अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे है।
रिपोर्टस के अनुसार 19 नवंबर को एमएस धौनी की पत्नी साक्षी का जन्मदिन है। माना जा रहा है कि उत्सव मनाने ही वह साक्षी संग देवभूमि उत्तराखंड आये हैं। जिसका वीडियो उनकी पत्नी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
जिसमें उन्होंने अपने इस दौरे को बर्थ डे वीक टैगलाइन के साथ पोस्ट किया है।
इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना भी की है।
धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ गांव के हरज्यू देवता मंदिर में,कुल देवता गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना भी की।
महेंद्र सिंह धोनी को अपने बीच पाकर उनके गांव के लोगों ने बड़ी आत्मीयता से उनसे मुलकात की और भव्य स्वागत किया गया।
गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
अल्मोड़ा स्थित अपने पैत्रक गांव में उन्होंने इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ग्रामीणों संग फोटो भी खिंचवाई।
सभी का बड़े प्रेम से अभिवादन स्वीकार किया। महेंद्र के आगमन पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed