सुरंग में फंसी ज़िंदगियों को बचाने का सबसे बड़ा रेस्क्यू अभियान जारी धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230530-WA0014.jpg

उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। टनल में फंसे 40 श्रमिकों
को निकलने के लिए आपदा प्रबंधन की टीमें पिछले 24 घंटे से काम कर रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद वहा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह सचिवालय परिसर स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर वास्तविक
स्थित जानी और जरूरी निर्देश दिए। आपदा कंट्रोल रूम पहुंचने के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से बातचीत कर मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। सीएम धामी ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में पूरी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। पूरी रात रेस्क्यू चला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है।

उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें गंभीर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed