भारत में इन दोनों इस पक्षी की जान को खतरा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20231108-WA0020

उत्तराखंड के जंगलों में मौजूद दुर्लभ प्रजाति के उल्लुओं ने वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की चिंता बढ़ा दी है। चिंता इस बात की है कि दीपावली में धन प्राप्ति के लिए उल्लुओं की बलि देने का अंधविश्वास अभी भी जारी है।यही कारण है कि उल्लुओं की तलाश में इन दिनों जंगलों में घुसपैठ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने सभी फॉरेस्ट डिवीजन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। उत्तराखंड में उल्लुओं की कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं।यही कारण है कि दीपावली के सीजन में हर साल उल्लुओं को लेकर चौकसी विशेष तौर पर बढ़ा दी जाती है। हिंदू मान्यताओं में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है, लेकिन दूसरी ओर अंधविश्वास ये भी है कि दीपावली पर उल्लू की बलि देने से धन वर्षा होती है। मनोकामनाएं पूरी करने के लिए अमावस्या की रात को उल्लुओं के नाखून, पंजे, चोंच और पंखों से तंत्र साधना कराई जाती है, जिसके चलते हर साल इस सीजन में सैकडों उल्लुओं की जान पर बन आती है। इन दिनों जंगलों में तस्करों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड में सभी फॉरेस्ट डिवीजन, जू और पार्कों में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed