अवैध संपत्ति पर एक महीने की की मिली राहत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20231102-183346_Gallery

देहरादून के इ सी रोड पर 400 करोड़ की शत्रु संपत्ति को खाली कराने के लिए आज प्रशासन की टीम ने अदालत के आदेश्वर अवैध रूप से रह रहे लोगो पर कार्यवाही कर संपत्ति को खाली कराया जिसके बाद इस मामले में अब काबिज लोगो ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है जिसमे फिलहाल अदालत ने एक महीने के लिए प्रशासन की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। जिससे वहा रह रहे लोगो को थोड़ी राहत मिल गई है। हालाकि देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है की अभी इस मामले में कोई आदेश उन्हे नही मिला है जैसे ही कोई आदेश मिलता है उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है की इस संपत्ति को अफगानिस्तान के राजा मुहम्मद याकूब खान की संपत्ति माना जा रहा है को की बटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थें तब से इस संपत्ति का कोई वारिस नही है जिसके बाद यह संपत्ति सरकार के खाते में चली गई थी इसी संपत्ति पर अवैध रूप से 17 परिवार रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed