शुगर मिल में हुआ बड़ा हादसा हादसे में दो मजदूरों की हुई मौत। Uttarakhand 24×7 Live
खबर मंगलौर से है जहां लिब्बेरहेडी स्थित उत्तम शुगर मिल में मजदूरी कर रहे दो मजदूरों के ऊपर कई टन वजनी मशीन गिर गई। जिससे दोनो मजदूर मशीन के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने आनन फानन में दोनो मजदूरों को मंगलौर सीएचसी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए रुड़की भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गोपीराम निवासी बालेकी भगवानपुर व सुरेंद्र निवासी ब्रह्मपुर के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। वही अन्य मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए बताया की फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे मजदूरों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नही किया गया। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके है। भारी भरकम मशीनों के नीचे मजदूर बिना सेफ्टी के काम करते है। मिल प्रबंधन की लापरवाही का खमियाजा मजदूरों को अपनी जान देकर गवाना पड़ा। हादसे की सूचना के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शुगर मिल पर पहुंचे और फैक्ट्री के गेट पर धरने पर बैठ गए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा और मिल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
