जनता दरबार में आए आज 90 फरयादी। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश के बाद सभी जिलों में डीएम कार्यालय पर हर सोमवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है। देहरादून में जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार में आम जनता ने जिलाधिकारी सोनिका को प्रशासन से जुड़ी हुई शिकायतों के बारे में अवगत करवाया। लगभग 90 शिकायते मिली जिस पर डीएम ने तुरंत निवारण करने के अफसरों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी के पास आमतौर पर तमाम स्थानीय मुद्दे लेकर लोग पहुंचते हैं जिनमें अधिकांश का त्वरित समाधान कर लिया जाता है। कई ऐसे विषय हैं जिसमें कुछ तकनीकी पक्ष को देखते हुए आने वाले दिनों में जल्द ही उनके समाधान की कवायद की जाती है।
