कर्नाटक की जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम कांग्रेस अध्यक्ष। Uttarakhand 24×7 Live news
कर्नाटक में जीत के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की बधाई दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह जीत राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी ने लोगों को जातिवाद के नाम पर बनाने का काम किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम पशु पक्षियों में भी विभेद नहीं करते थे, लेकिन बीजेपी ने सब को लड़ाने का काम किया है। इस जीत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अब आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से कांग्रेस की जीत को लेकर भी करन माहरा काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है। उन्होंने सीधे तौर पर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है। इसके साथ ही साथ कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है और कर्नाटक की जनता ने बीजेपी की लड़ाने वाली राजनीति को सिरे से नकार दिया है। कर्नाटक की जनता चाहती है की सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी कांग्रेस की सरकार बने। उन्होंने इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी।
