सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के नतीजे कैसे रहे जानिए खबर से जुड़ कर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
899d92db9b9e4a19061abc87561aabf6.jpg

सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं,बता दें कि आज सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान सुबह हो चुका है। इसके बाद से सबकी निगाहें 10वीं के नतीजों की घोषणा पर थी जोकि दोपहर बाद सीबीएसई ने 10वीं के भी नतीजे घोषित कर दिए।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे जारी किए तो वहीं दोपहर बाद सीबीएसई की ओर से 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के 90.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं में देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।,,
बता दें कि सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसबार 12वीं में 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के थे,, लड़कियां, लड़कों के मुकाबले इस बार 6.01% आगे रहीं। इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तर्णी हुए हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में छह फीसदी अच्छा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.68 रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है,सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद राजधानी देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने सभी छात्र–छात्राओं को बधाई दी है और कहा कि आगे भी मेहनत करते रहे और अच्छे अंकों के साथ ही सफलता प्राप्त करते रहें ,यह आखिरी परीक्षा मत समझे क्योंकि भविष्य में अनेकों परीक्षाएं हासिल करके आपको सफल मुकाम तक पहुंचना है इसलिए हमेशा सकारात्मक रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed