मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को समस्याओं निस्तारण के लिए दिए निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20230512-190310_WhatsApp.jpg

उधम सिंह नगर जनपद के अपने दौरे के दौरान आज खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खटीमा में नगरा तराई स्थित अपने घर पर मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। मुख्यमंत्री खटीमा से रुद्रपुर में आयोजित उद्योग बंधु के मीटिंग के लिए रवाना हो गए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय उधम सिंह नगर जनपद के दौरे के दौरान दूसरे दिन नगरा तराई गांव स्थित अपने घर पर आज सुबह आम जनता से मिले। जन मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका घर पर आई जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनता की शिकायतों और समस्याओं को तत्काल समाधान करने के आदेश दिए। जिसके बाद मुख्यमंत्री लोहिया हेड रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में बैठे जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा शिकायतें लेकर आई जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। वह आम जनता से मिलने के बाद मुख्यमंत्री रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। जहां मुख्यमंत्री रेडिसन होटल में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed