मुख्यमंत्री धामी देखेंगे “द केरला स्टोरी”। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1683623381539.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म “द केरला स्टोरी” को देखने की आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं भी इस फिल्म को देखने जा रहा हूं और सभी लोगों को इसको देखना चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि बिना किसी गोला, बारूद और बम के किस तरह से आतंकवाद को फैलाया जा रहा है इस फिल्म में पूरी तरह से इसको दिखाया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रदेश की बात नहीं है बल्कि पूरे भारत और विश्व भर में इस तरह से आतंकवाद को फैलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी इस फिल्म को देखने जा रहा हूं और मेरे सहयोगी भी इस फिल्म को देखेंगे उन्होंने कहा कि आम जनता को भी इस फिल्म को देखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed