आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए। इस दौरान संस्थान द्वारा इन छात्राओं का गत वर्ष का शुल्क वापस किया गया, भविष्य में भी इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा कु. गरिमा शर्मा को 1 लाख 70 हजार 950 रु., कु. अलविना खानम को ₹56 हजार 100 रु. तथा कु. शिप्रा नेगी को ₹27 हजार 500 रु. का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन इन बच्चों की जो भी मदद हो सकती है, वह राज्य सरकार करेगी।
Related Articles
मंत्री ने किया ग्रीन बिल्डिंग निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज देहरादून की ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया जिसमें 73 महत्वपूर्ण विभाग एक साथ एक बिल्डिंग में आएंगे इसके साथ उन्होंने अरागढ़ से लेकर पुराने रोडवेज बस अड्डे तक स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी किया जिस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो […]
शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून महाशिवरात्रि पर राजधानी देहरादून सहित देवभूमि उत्तराखंड में रात से ही शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आज शिवालयों में जलाभिषेक का विशेष महत्व है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भगवान को पंचामृत से स्नान कराने के साथ ही बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल आदि चढ़ाया जा रहा है। भोलेनाथ की […]
राज्य की जी.एस.डी.पी में 20 माह में हुई 1.3 गुना वृद्धि। Uttarakhand 24×7 Live news
सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2022 में आगामी 05 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी.) को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया। राज्य की जी.एस.डी.पी में पिछले 20 माह में 1.3 गुना वृद्धि हुई है। राज्य […]