भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शोकसभा का आयोजन कैबिनेट मंत्री स्व.चंदन रामदास को दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शोकसभा का आयोजन कर कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन रामदास को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री, कई विधायक और दून के मेयर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं मंडल मुख्यालय स्व चंदन रामदास को पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ था। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की थी और 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए थे।
2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे। चार बार विधानसभा चुनाव लगातार जीतने के बाद वह पहली बार मंंत्री बने थे। चंदन रामदास का निधन बुधवार को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ बागेश्वर के सरयू श्मशान घाट पर किया गया था।
