कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का निधन प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230426-WA0027.jpg

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास का आज बागेश्वर में निधन हो गया। वे काफी लम्बे समय से कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे। 65 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।
चन्दन राम दास आज अपने विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के दौरे पर थे। उस दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली।
चन्दन राम दास को मुख्यमंत्री धामी का करीबी माना जाता था। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा की चन्दन राम दास का जाना राज्य के लिये एक बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़े, शोषित वर्गों के लिये आवाज उठायी है।
चन्दन राम दास के निधन के बाद राज्य में तीन दिन का राज्यकिय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सभी प्रसाशनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे। और बागेश्वर में एक दिन का पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। चन्दन राम दास का अंतिम संस्कार पूर्ण राज्यकिय सम्मान के साथ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed