स्कूलों में नमाज पढ़ाये जाने को लेकर विहप और बजरंग दल का प्रदर्शन। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल में ईद पर नमाज पढ़ाने के आरोप को लेकर उठे विवाद के बाद आज विहप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य शिक्षा पदाधिकारी के दफ्तर का घेराव किया। साथ ही सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता की निंदा करते हुए मुख्य शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ जम कर नारे लगाये।
देहरादून के वसंत विहार स्थित श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल पर ईद में बच्चों को नमाज पढ़ाये जाने के आरोप लग रहे है| इसी सिलसिले में आज विहप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य शिक्षा पदाधिकारी का घेराव किया| उन्होंने आरोप लगाया की राज्य भर के स्कूलों में जिहाद और ईसाई मिशनरी के नाम पर हिन्दू बच्चों को बहलाया जा रहा है| लेकिन शिक्षा विभाग और सरकार इस पर मौन है|
ज्ञापन सौंपने आये कार्यकर्ताओं और अधिकारी के बीच संस्कृत बोलने को लेकर जम कर जिरह हुई| दरअसल जब कार्यकर्ता ज्ञापन सौंप रहे थे तो अधिकारी ने हिंदी की जगह संस्कृत में बात करना चालू कर दिया| जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना चालू कर दिया और अधिकारी के खिलाफ जम कर नारे लगाये|
अब विहप और बजरंग दल इस मुद्दे को शिक्षा मंत्री तक ले जाने की बात कह रहे हैं| उनका कहना है देवभूमि में इस तरह धर्मान्तरण का कार्य बर्दास्त नहीं किया जायेगा| शिक्षा मंत्री को इस सिलसिले में जल्द ही ठोस कदम उठाने होंगे| साथ ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकना होगा|
