मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एस,डी,आर,एफ मुख्यालय एव फायर स्टेशन का किया उद्घाटन। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून के डोईवाला में नवनिर्मित एस॰डी॰आर॰एफ॰ मुख्यालय और फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। तकरीबन 144.43 करोड़ के लागत से बना यह मुख्यालय सभी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। यहाँ पर एस॰डी॰आर॰एफ॰ और फायर के जवानों को सभी अत्याधुनिक उपकरणों एंव आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस मौके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एस॰डी॰आर॰एफ॰ के जवानो की सराहना करते हुए कहा की वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन साहस, वीरता, सेवा और समर्पण भाव से करते है। इनका त्याग और कार्यकुशलता अनुकरणीय है। विषम परिस्थितयों में इनके द्वारा जो कार्य किया जाता मै वो अनुकरणीय है।
साथ ही कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा अब से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में चलने वाले राहत एवं बचाव कर्यों में एस॰डी॰आर॰एफ॰ के राजपत्रीत अधिकार्यों को 1500 और अराजपत्रित अधिकार्यों को 1000 रुपये प्रतिदिन जोखिम भत्ता दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु छठी कम्पनी का गठन किया जायेगा। उन्होंन एस॰डी॰आर॰एफ॰ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ॰ रमेश पोखरियाल निशंक, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, एस॰डी॰आर॰एफ॰ महानिदेशक रिद्धिमा अग्रवाल सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
