पीएम के 100 एपिसोड मन की बात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा का बड़ा बयान। Uttarakhand 24×7 Live news
आगामी 30 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड पूरा हो रहा है, जिसे लेकर बीजेपी ने जश्न की तैयारी की है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड पूरे होने पर जगह-जगह कार्यक्रम करने वाली है, जिसमें कई हस्तियां भी शामिल होंगी ।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बीजेपी के मन की बात के 100 वें एपिसोड पूरे होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में अंकिता हत्याकांड, युवाओं पर लाठीचार्ज, जोशीमठ आपदा जैसे मसलों की बात नहीं होती । उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ अपने मन की ही बात करती है। यह बीजेपी का मेगा इवेंट है जिसमें वह अपना गुणगान खुद ही करने वाली है ।
