गर्मी में पेयजल की किल्लत एक बड़ी समस्या मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को ये दिए दिशा निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230418-WA0083.jpg

उत्तराखंड में गर्मियों के सीजन में पेयजल की किल्लत एक बड़ी समस्या बनी रहती है। इसके साथ- साथ फॉरेस्ट फायर की घटनाओं से भी लोग परेशान रहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों मामलों को अपनी प्राथमिकता में गिनाया है। सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है और ऐसे में पेयजल की किल्लत ना हो इसको लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट फायर की घटनाओं को रोकने के लिए पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे कि वह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समस्याओं का आकलन कर उनका समाधान निकालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed