अतीक अहमद के मर्डर के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की बढ़ाई गई सुरक्षा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
dhami_1659183796.jpeg

उत्तर प्रदेश की घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही साथ सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर भी इंटेलीजेंस ने सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने की रणनीति तैयार की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने कहा कि सुरक्षा मानकों को रिवाइज किया जा रहा है और इंटेलिजेंस को मजबूत किया जा रहा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा है, पर उनकी सुरक्षा में अपेक्षाकृत उतना कड़ा पहरा नहीं देखा जाता है। इसके साथ ही साथ प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed