पशु सखी के तौर पर महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230412-WA0041.jpg

ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पशुपालन विभाग उत्तराखंड द्वारा केंद्रीय वित्त पोषित योजना ए-हेल्प का शुभारंभ किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की पशु-सखी के रूप में कार्य करने वाली महिला सदस्यों को ए-हेल्प के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ए-हेल्प यानी पशु सखी के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदेश में जानवरों की सुरक्षा, उनको उपलब्ध किए जाने वाले पौष्टिक आहार और जानवरों की स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत किए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी पशु सखियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित 24 पशु सखिओ को ई हेल्प किट देकर सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed