उत्तराखंड का लाल, ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट चीन बॉर्डर पर शहीद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20230404-150555.jpg

देश की सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहुति दी है।
पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर तैनात टीकम सिंह नेगी एक मिशन के दौरान शहीद हो गए।
टीकम सिंह नेगी आइटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात थे। शहीद की पोस्टिंग इन दिनों पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी, जहाँ वह चीन और भारत सीमा पर चलाए जा रहे स्पेशल मिशन में तैनात थे, शहीद टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून के राजावाला क्षेत्र में रहता है, शहीद के पिता आर एस नेगी भी सेना मेँ सूबेदार मेजर के पद से रिटायर है।
ये दुखद खबर मिलते ही शहीद के घर कोहराम मच गया। परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गम का माहौल छा गया।
शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके आवास राजा वाला पहुंचेगा जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed