मसूरी बस हादसे में घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
मसूरी के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई रोडवेज की बस में घायल हुवे यात्रियों का हाल जानने के लिए परिवहन मंत्री चंदन राम दास दून अस्पताल पहुंचे और घायल यात्रियों और उनके परिजनों से मुलाकात की। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को आश्वासन दिलाया है की इस दुख की घड़ी में सरकारों के साथ हैं और जो भी संभव मदद हो सकेगी सरकार करेगी। इतना ही नही परिवहन मंत्री ने हादसे में मृतकों के परिवारों को चार चार लाख रुपए और घायलों को व्यव्स्था के अनुसार मुआवजा दिए जाने की बात भी कही । साथ ही घटना की सही जांच और दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना दोबारा ना हो।
