कर्नल साहब गैर स्त्री संघ एक निजी होटल में कर रहे थे अय्याशी। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में आज सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी जोकि कर्नल के पद पर उधमपुर स्थित ट्राटोरियल आर्मी में तैनात है, जिसका नाम कर्नल प्रतुल थपलियाल बताया गया है जोकि डेप्युटी कमांडर TA Group Hq Northern Command, Udhampur में तैनात है।
उक्त कर्नल आज गैर स्त्री के संग अय्याशी करते हुए निजी होटल में मिला। गौरतलब है की कर्नल इस आयाशी के लिए उधमपुर से बकायदा छुट्टी ले कर आया हुआ था, जिसकी शिकायत पीड़ित पति के द्वारा नेहरू कॉलोनी थाने में दी गई थी जिसके बाद पुलिस के साथ पीड़ित पति ने होटल में छापा मारा और पत्नी संग कर्नल को राजधानी देहरादून के एक निजी होटल से पकड़वाया।
जिससे मौके पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस दोनों को पकड़कर नेहरू कॉलोनी थाने ले आई जहां पर अब मामले की जांच जारी है।
यहां आपको बता दें कि ऐसे ही अधिकारी ने अक्सर हनीट्रैप का शिकार होते हैं वह देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का काम करते हैं ऐसे कई मामले देखे गए हैं जब सेना के ऐसे वरिष्ठ अधिकारी हनीट्रैप के मामले में फंस जाते हैं और देश की सुरक्षा पर बड़े सवाल उठा देते हैं।
