रामनगर के तिलमठ महादेव मन्दिर के समीप बरसाती नाले में बही बस। Uttarakhand 24×7 Live news
रामनगर में तेज बारिश के चलते रामनगर सीतावनी मार्ग ग्राम टेड़ा गाँव के तिलमठ महादेव मन्दिर के समीप ग्राम पाटकोट को सवारी लेकर जा रही बस बरसाती नाले में बही बस में 27 यात्री सवार थे। प्रशासन की टीम मौके पर पहुची। सुबह से हो रही तेज़ बारिश से बरसाती नाले आये उफान पर।
इस मामले में तहसीलदार बी सी पन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है तथा यात्रियों मैं बस से स्वयं बाहर निकल कर अपनी जान बचाई है बताया कि बस में 27 लोग सवार थे बस यात्रियों को रामनगर से लेकर डॉन परेवा जा रही थी मौके पर प्रशासनिक टीम पहुंच चुकी है सभी यात्री सुरक्षित हैं
